डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम पर यौन शोषण मामले में कोर्ट के फैसले को मद्देनजर रखते हुए हरियाणा और पंजाब पुलिस हाई अलर्ट पर है। आईबी की रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि बाबा राम रहीम के कुछ समर्थक भारी उपद्रव कर सकते हैं और इसके लिए उन्होंने हथियार भी जमा किए हैं। इसके बाद केंद्र ने CRPF के 9700 जवानों को तैनात कर दिया है।