फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल गौरव ने जंपिंग प्रतियोगिता में मारी बाजी, पलवल पुलिस का बढ़ाया मान

कांस्टेबल गौरव, 1423/PWL ने 43वीं ऑल इंडिया पुलिस इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप एवं माउंटेड मार्च-2025 शो में जंपिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर जिले और विभाग को गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता आईटीबीपी के बीटीसी भानू, पंचकूला में आयोजित हुई। इस उपलब्धि पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ममता खरब ने कांस्टेबल गौरव को सम्मानित किया और उनके अनुशासन, लगन व उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने के साथ अन्य जवानों को भी प्रेरित करती हैं। पलवल पुलिस परिवार को इस सफलता पर गर्व है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें