फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेठ सूरजभान किशोरीलाल राजकीय स्कूल गुजरवास में युवा संसद

अटेली के गांव गुजरवास में सेठ सूरजभान किशोरीलाल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने भारतीय संसद प्रणाली की प्रक्रिया का शानदार अभिनय किया। कार्यक्रम का संचालन राजनीति शास्त्र प्रवक्ता रविन्द्र मेहरा ने किया। छात्राओं ने संसद के विभिन्न पहलुओं को जीवंत तरीके से प्रस्तुत किया, जिससे यह कार्यक्रम बहुत ही रोचक और शिक्षाप्रद बन गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ से प्रवक्ता प्रदीप कुमार, प्रवक्ता अशोक जोशी तथा प्रवक्ता योगेन्द्र कुमार ने खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें