फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में अरावली से जुड़े मुद्दों को लेकर यूथ कांग्रेस करेगी जनआंदोलन

नारनौल स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जिला यूथ कांग्रेस कमेटी ने अरावली से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रेसवार्ता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस पुनीत बुलान ने की। जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिला में लगातार संगठन को मजबूत किया जा रहा है। अब नारनौल विधानसभा अध्यक्ष भी जल्द ही नियुक्त कर दिया जाएगा। यूथ कांग्रेस अरावली क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों, बीपीएल कॉलोनियों की समस्याओं तथा फैमिली आईडी से संबंधित जनहित के विषयों को लेकर जनआंदोलन करेगी। जिला में अनेक परिवार ऐसे हैं जो बीपीएल श्रेणी के लिए पात्र होते हुए भी उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। इस अवसर पर जिला महासचिव राजीव, पूजा वर्मा, बिल्लू हसनपुर, विनोद कुमार सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें