राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धौलेड़ा के विद्यार्थी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्राचार्य अनिता दहिया ने बताया कि कक्षा-8 के विद्यार्थी यशराज पुत्र प्रकाश ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) में सफलता प्राप्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यशराज ने अपनी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता अर्जित की। डॉ. पंकज गौड़ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से इस प्रकार प्रतिभाओं का निकलना बहुत आनंददायक है ।यह उपलब्धि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सही दिशा में प्रयास करने से प्राप्त हुई है। इस अवसर पर राकेश कुमार प्रवक्ता, राजपाल सिंह यादव, रवि शर्मा, दीपक कुमार, सुशील सैनी, मनोज आफरिया, पवन कुमार, मनोज कुमार, समय सिंह, महेश शर्मा, भूप सिंह, सन्नी पाल, नरेंद्र कुमार, मुनेशा चाहर, मनोज कुमार, सुमित कुमार सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।