फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में लोकपर्व होली पर किया यज्ञ संगोष्ठी का आयोजन

लोक संस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ एवं मातृशक्ति यज्ञ समिति ने होली के उपलक्ष्य में हुडा सेक्टर में चलाई जा रही नियमित योग कक्षा में 62वीं यज्ञ व योग संगोष्ठी का आयोजन किया। मातृशक्ति ने होली एवं फागुन मास में धार्मिक एवं परंपरागत लोकगीत गाए और समाज की खुशहाली की मंगलकामना की। समाजसेविका डॉ. कृष्णा कुमारी आर्या ने बताया कि यज्ञ एवं योग जैसे धार्मिक और सामाजिक कार्यों में महिलाओं की भूमिका सुनिश्चित करते हुए मातृशक्ति टीम द्वारा शुभ अवसरों पर नियमित रूप से यज्ञ करवाए जा रहे हैं। जिनमें महिलाओं की विशेष भूमिका व भागीदारी रहती हैं और सामाजिक सेवा कार्य, स्वास्थ्य, पौधरोपण, बालिका सुरक्षा एवं नारी सशक्तिकरण जैसे प्रकल्पों के साथ महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। उपस्थित सभी महिलाओं ने यज्ञ में आहुतियां डालकर बेटियों की शिक्षा एवं सुरक्षा का संकल्प लिया और बेटियों को पढ़ाने और आगे बढ़ाने की शपथ ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें