नारनौल के गांव मौसमपुर में सेवा संस्था की ओर से बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में गांव के सरपंच, आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, एएनएम, गांव की दो बालिकाएं, और स्कूल के अध्यापक भी सम्मिलित रहे। सभी ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में गांव की महिलाओं और बच्चों को बाल विवाह के बारे में बताया गया और उन्हें चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताया। इस कार्यक्रम में चाइल्ड प्रोटक्शन यूनिट की तरफ से सोशल वर्कर गरिमा, मनोज और एक्सेस टू जस्टिस प्रोजेक्ट की तरफ से कोऑर्डिनेटर कुसुम लता, हेमंत शर्मा और हेमंत सैनी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के दौरान गांव में वीएलसीपीसी का भी गठन हुआ और कोऑर्डिनेटर कुसुम शर्मा ने गांव की महिलाओं को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलवाई ताकि गांव की बच्चियों का भविष्य बने उनकी पढ़ाई में कोई बाधा न आए।