फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय रेलसेवा 21 से 28 तक नारनौल के अटेली स्टेशन पर नहीं करेगी ठहराव

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड के मध्य अटेली-काठूवास-कुंड स्टेशनों पर दोहरीकरण कार्य के कारण नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसको लेकर कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है तो कुछ के रूट परिवर्तित किए गए हैं। इस कार्य के चलते गाड़ी संख्या 20473 दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो 22 से 29 अगस्त तक दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी। वह अटेली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। इसी तरफ गाडी संख्या 20474 उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय रेलसेवा जो 21 से 28 अगस्त तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी, वह अटेली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। इसके अलावा कुछ ट्रेन रद्द भी की गई है। इसमें गाड़ी संख्या 19619 फुलेरा-रेवाड़ी 29 अगस्त तक रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14705 भिवानी-ढेहर का बालाजी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 19620 रेवाड़-फुलेरा एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 19618 रेवाडी-मदार एक्सप्रेस रेलसेवा 20 से 29 अगस्त तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19617 मदार- रेवाड़ी एक्सप्रेस रेलसेवा 20, 22, 23, 25, 26 व 28 को रद्द रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 19617 मदार-रेवाड़ी एक्सप्रेस रेलसेवा जो 21, 24, 27 व 29 को मदार से प्रस्थान करेगी। वह फुलेरा तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा फुलेरा-रेवाड़ी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं गाड़ी संख्या 14087 दिल्ली-जैसलमेर रेलसेवा जो 29 अगस्त तक (29 ट्रिप) दिल्ली से प्रस्थान करेगी। वह अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा खैरथल, अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर एवं जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 22452 चंडीगढ-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा जो 13, 17, 20, 24 एवं 27 को चंडीगढ़ से प्रस्थान करेगी। वह अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 19604 गोंडा-दौराई (अजमेर) रेलसेवा जो 26 अगस्त को गोंडा से प्रस्थान करेगी। वह अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें