फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नारनौल के अमरपुर जोरासी में दो एकड़ सरसों की फसल जलकर राख, दमकल ने पाया आग पर काबू

नारनौल के निकटवर्ती गांव अमरपुर जोरासी में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब खेत में एकत्रित की गई सरसों की फसल में अचानक आग लग गई। इस हादसे में किसान लीलाधर की करीब पौने दो एकड़ सरसों की फसल जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसान लीलाधर ने अपनी फसल की कटाई कर खलिहान में सुरक्षित ढंग से रखी थी। लेकिन देर रात अज्ञात कारणों से उसमें आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ग्रामीणों द्वारा किए गए तमाम प्रयास भी बेअसर साबित हुए। घटना की जानकारी मिलते ही नारनौल से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक किसान की मेहनत की कमाई जलकर खाक हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि लीलाधर एकमात्र आय का स्रोत खेती ही है और इस हादसे से उसे भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों और किसान संगठनों ने प्रशासन से लीलाधर को मुआवजा देने की मांग की है, ताकि वह फिर से अपने जीवन की गाड़ी पटरी पर ला सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें