नारनौल में बन रहे एक शोरूम मालिक को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के खिलाफ व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। व्यापारी 11 बजे चितवन वाटिका में एकत्रित हुए। इसके बाद चितवन वाटिका से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है कि ब्लैकमेल करने वाले लोग निर्माणाधीन भवन को लेकर पहले शिकायत करते हैं, उसके बाद समाझौते के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करते हैं। व्यापारियों ने उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपा। प्रर्दशन में काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।