नारनौल से खाटू श्याम जाने वाली बस के समय में बदलवा किया गया है। पहले नारनौल से 10 बजे बस रवाना होती थी, वह अब सात बजे चलेगी। खाटू श्याम के लिए बस के समय में बदलाव श्याम भक्तों की मांग पर किया गया है। श्रद्धालुओं का कहना था कि नारनौल से 10 बजे बस चलने के बाद खाटू श्याम 1.30 बजे पहुंचती है। वहीं, इस बीच एक से लेकर चार बजे तक खाटू श्याम मंदिर के कपाट बंद रहते हैं। जिसकी वजह से श्याम भक्त इस बस में सफर कर वापस नहीं आ पा रहे थे। जिसकी वजह से महाप्रबंधक ने यात्रियों की मांग को मानते हुए 21 नवंबर से बस के समय में बदलवा कर दिया है जिससे अब श्याम भक्त इसी दिन बस में जाकर आसानी से खाटू श्याम के दर्शन कर वापस आ सकते हैं। महाप्रबंधक देवदत्त ने बताया कि 21 नवंबर से 7 बजे नारनौल से खाटू जाने वाली बस रवाना होगी। इसके बाद नांगल चौधरी पहुंचेगी जो कुछ समय ठहराव कर वहां से 7.30 बजे रवाना होगी। इसके बाद 10.30 बजे खाटू श्याम पहुंचेगी। वहां से 12 बजे नारनौल से रवाना होगी। बता दें कि नारनौल डिपो से खाटू श्याम के लिए 17 नवंबर को शुरू की गई थी जो सुबह 10 बजे रवाना होती थी। इसके बाद 10.30 बजे नांगल चौधरी से रवाना होती थी जो 1.30 बजे खाटू श्याम पहुंचती थी। इसके बाद 3.30 बजे खाटू श्याम से नारनौल के लिए रवाना होती थी।