फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: डिग्री और उपाधि प्राप्त करने के बाद गदगद हुए युवा, शिक्षकों व परिजनों को दिया सफलता का श्रेय

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में विवि के 1,462 विद्यार्थियों को डिग्री जबकि शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की। इसके अलावा शैक्षणिक स्तर में बेहतर प्रदर्शन यानी 90 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले युवाओं को स्वर्ण पदक से नवाजा गया। इस दौरान उपाधि व डिग्री प्राप्त करने के बाद चेहरे खुशी गदगद नजर आए। सभी ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और शिक्षकों को दिया। - समाजशास्त्र से पीएचडी टॉप की है और इसके लिए मुझे ये गोल्ड मेडल मिला है। आगे अब सिविल सर्विसेज में जाने का लक्ष्य है और ताकि देश की सेवा कर सकूं। इसमें मेरे शिक्षकों और परिजनों अधिक सहयोग रहा है। उन्होंने ही पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। - सीमा, सैनीपुरा मोहल्ला, महेंद्रगढ़ मैंने ट्रैवल एंड टूरिज्म में मास्टर किया है। फिलहाल एक एमएनसी कंपनी में जॉब कर रही हूं। जूनियर को जीवन में फन के साथ पढ़ाई पर भी फोकस रखने की सलाह दूंगी। लेक्चर में अधिक देना और समय पर प्रयोग करना ही इस सफलता का मुख्य कारण है। हिस्ट्री से आर्कियोलोजी से मास्टर किया है और इसके लिए कुछ विशेष तैयारी तो नहीं की, लेकिन सामान्य रूप से शिक्षकों के बताए तरीकों को अपनाया और आज इसका परिणाम मिला है। अब आर्कियोलोजी से पीएचडी करने की तैयारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें