नारनौल के कनीना उप मंडल के गांव खेड़ी में दक्षिणी दिल्ली के गांव देवली में 4 दिसंबर को हुए ट्रिपल मर्डल मामले में तीनों शवों का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक राजेश के भतीजे प्रशांत ने शवों को मुखाग्नि दी। गांव खेड़ी में चारोंओर सन्नाटा पसरा हुआ था। मृतक राजेश के चचेरे भाई मंदीप सिंह ने कहा कि उसका भतीजा अर्जुन ऐसा नहीं था किसी ने उसको मिस गाइड किया गया या फिर सोसायटी का उस पर असर हुआ है।