फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: मुसनोता के छात्र युवराज के हरित ऊर्जा मॉडल को मिला राज्य में दूसरा स्थान

शाहिल शर्मा Updated Tue, 03 Feb 2026 11:19 AM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुसनोता के दसवीं कक्षा के छात्र युवराज पुत्र प्रहलाद सिंह ने 31 जनवरी तथा 1 फरवरी को SCERT गुरुग्राम में आयोजित 53 वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में हरित ऊर्जा थीम में पूरे राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। खंड शिक्षा अधिकारी विकास जयदीप, विद्यालय के वर्तमान प्राचार्य मनोज कुमार, जीतराम चौधरी, अजय कसाना, मोनिका, हंसराज, राजकुमार समस्त विद्यालय स्टाफ एसएमसी प्रधान व ग्राम पंचायत मुसनोता ने 2 फरवरी सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। रसायन विज्ञान प्रवक्ता मुनेश यादव ने बताया कि इस आयोजन में सात अलग-अलग सब थीम्स में मुसनोता स्कूल के दो छात्र यश और युवराज ने हिस्सा लिया था, जिसमें युवराज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें