फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में समाधान शिविर का हुआ आयोजन, शिविर में आई 72 शिकायतें

लघु सचिवालय नारनौल में आयोजित समाधान शिविर में नगराधीश डॉ. मंगल सेन ने आमजन की समस्याएं सुनीं। नगराधीश डॉ. मंगल सेन ने कहा कि हरियाणा सरकार का यह प्रयास जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि सोमवार को समाधान शिविर में कुल 72 शिकायतें प्राप्त हुईं,जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत का मौके पर ही प्राथमिकता के आधार पर निपटान सुनिश्चित किया जाए। जिससे आमजन को आने वाली समस्याओं का त्वरित व पारदर्शी समाधान मिल सके। उन्होंने बताया कि शिविरों में मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, पुलिस, बिजली, पानी, और सड़क से संबंधित शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इस मौके पर डीएसपी सुरेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें