फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: छह दिवसीय बाल महोत्सव शुरू, 450 बच्चों ने लिया प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

नारनौल में सोमवार से छह दिवसीय बाल महोत्सव शुरू हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व बाल कल्याण अधिकारी विपिन यादव रहे। पहले दिन एकल व समूल डांस जूनियर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें करीब 40 स्कूलों के 450 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। मंगलवार को सीनियर ग्रुप की प्रतियोगिताएं होंगी। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम आने वाली टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। वहीं प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाली टीम को 14 नवंबर को बाल दिवस में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी संदीप यादव व सुरेंद्र शर्मा सहित बाल भवन स्टाफ और बच्चे उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें