फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में मैराथन के लिए सड़क साफ, पार्किंग दो साल से गंदी, कूड़े के ढेर

नारनौल। मैराथन कार्यक्रम के लिए हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने सड़क की सफाई और डिवाइडर का रंग-रोगन किया जा रहा है। यह कार्य पिछले एक सप्ताह से चल रहा है। हालांकि, हाउसिंग बोर्ड मार्केट की पार्किंग की सफाई पिछले दो साल से लंबित है। पार्किंग स्थल में उचित निकासी व्यवस्था नहीं है। इस कारण बारिश का पानी वहां जमा रहता है। सफाई न होने से पार्किंग में घास और झाड़ियां उग गई हैं। इनमें से सांप व बिच्छू निकलकर कई बार दुकानों में घुस जाते हैं। इससे स्थानीय दुकानदारों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने पार्किंग की सफाई और पानी की निकासी के लिए नगर परिषद को कई बार अवगत कराया है। लेकिन अब तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। मैराथन के लिए जिला प्रशासन सड़क की सफाई और डिवाइडर का रंग-रोगन कर रहा है। लेकिन सड़क के बगल में खाली प्लॉट के अंदर कूड़े के ढेर लगे हैं। प्लॉट में बनी दीवार के कारण ये ढेर सड़क से दिखाई नहीं देते। इसलिए प्रशासन द्वारा इनका उठान भी नहीं किया जा रहा है। इस कूड़े-कचरे से आसपास का वातावरण दुर्गंधमय और मच्छरों का प्रकोप बना रहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें