फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: दशम पातशाह गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर निकाली गई शोभायात्रा

दशम पातशाह गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में भव्य नगर कीर्तन व शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पावन रहनुमाई एवं पंज प्यारों की अगुआई में गुरुद्वारा दशमेश नगर से आरंभ हुआ। नगर कीर्तन शब्द-कीर्तन व गुरुवाणी के मधुर गायन के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पुल बाजार, मानक चौक, गांधी बाजार, आजाद चौक, मोहल्ला चौधरीयान से होते हुए गुरुद्वारा सिंह सभा गुरु नानक पुरा पहुंचा। मार्ग में संगत गुरु महिमा का गुणगान करती हुई आगे बढ़ती रही। गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें