प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज और राव तुलाराम अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। कोरियावास गांव में जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा। इस दौरान कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर किया जाएगा। 76 एकड़ में बने इस मेडिकल कॉलेज पर 725 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यहां एमबीबीएस की 100 सीटों पर प्रवेश सत्र 2026-27 से शुरू हो चुका है। 1 मई 2025 से नियमित ओपीडी सेवाएं भी शुरू हो गई थीं। इस कॉलेज का शिलान्यास 23 दिसंबर 2018 को हुआ था।