फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में मोहल्ला पुरानी मंडी में निकाली प्रभात फेरी

धार्मिक संस्था श्री राधा कृष्ण प्रभात संगठन द्वारा शहर के मोहल्ला पुरानी मंडी में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी के मुख्य यजमान मनमोहन शर्मा रहे। सर्वप्रथम ठाकुर जी का पूजन करवाया गया। इसके पश्चात सभी को चंदन तिलक लगाकर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया। प्रभात फेरी शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस पुरानी मंडी यजमान के निवास पर जाकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी के दौरान संगठन के लोगों ने भारत माता की जयकारे भी लगाएं और देश के वीर सैनिकों का हौसला बढ़ाया। प्रभात फेरी का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया व ठाकुर जी की आरती की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें