नारनौल के लुजोता गांव के पास दो हिस्ट्रीशीटर को पुलिस पकड़ने में कामयाब हुई है। इसमें दोनों पर दस से अधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस ने दोनों के पास से दो अवैध हथियार भी बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में दो युवक बैठे हुए हैं, जो गांव शहबाजपुर लुजोता की तरफ से नांगल चौधरी की तरफ आएंगे। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद नांगल चौधरी-निजामपुर रोड पर नाकाबंदी शुरू की। इसके कुछ देर बाद एक बोलेरो गाड़ी गांव लुजोता की तरफ से आती दिखाई दी। बोलेरो गाड़ी के चालक ने पुलिस टीम को देखकर अपनी गाड़ी को नाकाबंदी से करीब 50 मीटर पहले रोक लिया। इसके बाद बोलेरो गाड़ी को वापस मोड़ कर भागने की कोशिश करने लगे, पुलिस ने पकड़ कर गाड़ी चालक से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रमेश उर्फ रम्मी लुजोता बताया। वहीं दूसरे व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम विकास उर्फ लक्की नांगल नूनिया बताया। रमेश उर्फ रम्मी के पास देसी कट्टा व विकास उर्फ लक्की की तलाशी लेने पर एक पिस्टल मिला। उनसे पुलिस ने लाइसेंस व परमिट मांगा तो वह पेश नहीं कर सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।