केशव नगर क्षेत्र में रेड क्रॉस कार्यालय की ओर से टीबी के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टीबी कोऑर्डिनेटर शोभा शर्मा ने लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और समय पर इलाज के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, यदि समय पर जांच और उपचार कराया जाए। इस दौरान उपस्थित लोगों को टीबी मुक्त भारत के संकल्प की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई लोगों ने भाग लेकर जागरूकता अभियान का समर्थन किया।