रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 03 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09637/09638, रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि के अनुसार अतिरिक्त 26.12.25, 29.12.25 व 30.12.25 (03 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।