जिला में लगातार नई बसों का संचालन किया जा रहा है। अब नारनौल डिपो से कोसली के लिए नई बस सेवा शुरू की है जिससे यात्रियों को आवागमन करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह बस सेवा वीरवार से साढ़े 9 बजे नारनौल से रवाना की गई है जो कोसली 12 बजे पहुंचेगी। यह बस वाया अटेली, राता, भोजावास, कनीना, लुखी, नाहड़ होती हुई कोसली पहुंचेगी। इस मार्ग पर पड़ने वाले गांवों के साथ साथ आसपास के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। नारनौल महाप्रबंधक देवदत्त ने बताया की यात्रियों की मांग को देखते हुए नारनौल से कोसली के लिए नई बस का संचालन वीरवार से किया गया है। जो सुबह 9: 30 पर नारनौल से रवाना होगी। इसके बाद 11:10 पर कनीना से कोसली के लिए रवाना होगी, वहीं 12:00 बजे कोसली से वापसी इसी रास्ते से होते हुए नारनौल आएगी। इस मार्ग पर नई बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।