फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल का हुडा सेक्टर अब सही मायने में दिखाई देगा पॉश एरिया

हुडा सेक्टर अब सही मायनों में पॉश एरिया जैसा दिखाई देने लगेगा। आरडब्ल्यूए के प्रधान व कार्यकारिणी सदस्यों ने डीसी कोठी से सुभाष पार्क तक सफाई कराते हुए अभियान की शुरूआत कर दी है। जिसके तहत सेक्टर के सभी फुटपाथ पर से गंदगी की सफाई व पेड़ों की सड़क की ओर झुकी टहनियां व बिजली के तारों तक पहुंच चुकी डालियों को कटवाने का कार्य किया जाएगा। सचिव अमरजीत बडेसरा ने बताया कि इस अभियान को शुरू करने से पूर्व एक बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें सेक्टर के अनेक मौजिज लोग शामिल हुए थे। बैठक में सेक्टर की सुंदरता के लिए एक अभियान शुरू किए जाने की सभी ने सहमति जताई थी और अपनी अपनी इच्छा से आर्थिक सहायता देने का आश्वासन भी दिया था। जिसके बाद रविवार से इस अभियान की शुरूआत कर दी गई है। नप ने दिए 70 सफाईकर्मी सचिव बडेसरा ने बताया कि इस अभियान से पहले वे डीसी व नप चेयरपर्सन से मिले थे और योजना के बारे में उनसे विचार विमर्श किया था। जिस पर दोनों ही अधिकारियों ने इसे अच्छी पहल मानते हुए प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया था। इसी के मद्देनजर नप ने 70 सफाईकर्मी व एक जेसीबी साफ सफाई व पेड़ों की छंटनी के लिए भेजे हैं। सेक्टर निवासियों की सहमति व स्वेच्छा से आर्थिक सहायता देने के बाद इस अभियान को शुरू किया गया है। सेक्टर में व्याप्त गंदगी की सफाई से शुरूआत की है।इसी प्रेरणा से आगे चलकर जिला व पूरा देश सुंदर होगा। -नरेश कुमार, प्रधान, आरडब्ल्यूए, नारनौल।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें