नारनौल की पुरानी अनाज मंडी में रात को खल-बिनौला की दुकान में आग लग गई। इस आगजनी की घटना में करीब 25 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। वहीं दुकान में सो रहे पांच पल्लेदारों में दो की मौत हो गई, एक पल्लेदार की गंभीर हालत होने से रोहतक रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नारनौल की पुरानी अनाज मंडी में हंसराज शिवकुमार के नाम से खल बिनोलों की दुकान है। जिसमें बुधवार रात करीब 1 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई।