फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में पालिका कर्मियों की हड़ताल तेज, अग्निशमन विभाग का धरना 29वें दिन भी जारी

Naveen Updated Wed, 06 May 2026 03:20 PM IST

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई नारनौल में छठे दिन भी काम छोड़ हड़ताल जारी रही। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान भूपेंद्र सारवान ने की। वहीं अग्निशमन विभाग इकाई नारनौल में कर्मचारियों का धरना 29वें दिन भी जारी रहा, जिसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान गुरदयाल सिंह ने की। संघ के इकाई प्रधान भूपेंद्र सारवान ने कहा कि कर्मचारियों और हरियाणा सरकार के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन अब तक मानी गई मांगों को लागू नहीं किया गया है। सरकार के इस रवैये से प्रदेशभर के पालिका परिषदों के कर्मचारियों में भारी नाराजगी है, जिसके चलते उन्हें हड़ताल का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग के ड्यूटी के दौरान शहीद हुए दो कर्मचारियों के परिवारों के प्रति भी सरकार ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई है। संघ ने मांग की है कि शहीद कर्मचारियों के परिजनों को एक-एक सरकारी नौकरी और एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। इसके अलावा संघ ने प्रदेश में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग भी दोहराई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर राज्य कैशियर महेंद्र सिंह सांगलिया, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव महेंद्र बोयत, जिला प्रधान कौशल यादव, नगर पालिका के जिला प्रधान राहुल सारवान, महावीर प्रसाद, सुरेश कुमार जड़िया, निरंजन लाल जड़िया, संतलाल, संदीप, रमाकांत, लखन, रमेश कुमार, राजू, राजेश, सतीश, कृष्णा, संजय, नरेश, महिपाल, मनोज, लीलाराम, अशोक कुमार, हरिओम, रविकांत, प्रदीप, दिनेश, आशीष, इंदर सिंह सहित महिला प्रधान मनोज देवी, ममता देवी, कृष्णा देवी, सविता देवी, सुनीता देवी, मिन्नू देवी, बबली देवी, बबीता, मंजू, मोनिका, सनोक, शीला देवी, सुशीला देवी, उषा देवी, निर्मला देवी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें