फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल जारी, दमकल कर्मियों का आंदोलन 25वें दिन में पहुंचा

शाहिल शर्मा Updated Sun, 03 May 2026 04:00 PM IST

नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर स्थानीय इकाई के कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी काम छोड़ हड़ताल जारी रखी। वहीं, अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी लगातार 25वें दिन अपने आंदोलन पर डटे हुए हैं। नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई के प्रधान भूपेंद्र सारवान ने बताया कि राज्य यूनियन के निर्देशानुसार तीन दिन की हड़ताल को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि इस दौरान सरकार कर्मचारियों की मांगों पर बातचीत कर समाधान निकालती है तो हड़ताल समाप्त कर दी जाएगी, अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, फायर विभाग के प्रभावित कर्मचारियों को न्याय दिलाना, मृतक फायर कर्मी के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, एक सरकारी नौकरी तथा शहीद का दर्जा देने की मांग शामिल है। इसके अलावा प्रदेशभर के सफाई कर्मियों और फायर विभाग के कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग भी उठाई गई है। संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार सरकार से बातचीत की कोशिश की, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कर्मचारी नहीं चाहते कि आमजन को परेशानी हो, लेकिन सरकार की उदासीनता के चलते उन्हें मजबूरन हड़ताल करनी पड़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस दौरान फायर यूनिट के प्रधान गुरदयाल सिंह, राज्य कैशियर महेंद्र सिंह सांगलिया, जिला प्रधान राहुल सरवान, महावीर प्रसाद, भीम सिंह, निरंजन लाल, रमेश कुमार, राजूराम, विक्रम सिंह, लाखन सिंह, संजय सिंह, राजेश सिंह, लीलाराम, प्रदीप सिंह, राकेश, मनोज, आशीष समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें