मिड डे मील कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा संबंधित एआईयूटीयूसी की ओर से शुक्रवार को लघु सचिवालय पार्क नारनौल में प्रदर्शन किया। मिड डे मील कर्मियों की लंबित मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम नायब तहसीलदार नारनौल को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि महिलाएं बेहद मामूली मानदेय पर सरकारी स्कूलों में खाना बनाने का काम करती है, उनकी आजीविका का यही एकमात्र स्रोत है। महंगाई के हिसाब से यह मानदेय राशि 7000 बेहद कम है, जिसे बढ़ाकर न्यूनतम वेतन रुपये 26000 लागू किया जाए। जिला प्रधान सुनीता की अध्यक्षता में सभा हुई, सभा का संचालन जिला सचिव संतोष यादव ने किया। सभा को एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह जिला उपाध्यक्ष संतोष पालड़ी, नारनौल ब्लाक प्रधान माया, मधु, सुमन, अटेली ब्लाक प्रधान प्रेम लता, कनीना ब्लाक प्रधान सुमित्रा, नांगल चौधरी ब्लाक से निशा, पूर्व जिला प्रधान बिमला, मुकेश कुमार, मनीषा अटेली, एआईयूटीयूसी जिला सचिव छाजूराम रावत, राजपाल ने संबोधित किया। सभा पश्चात लघु सचिवालय पर सैकड़ों मिड डे मील कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।