फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: 12.26 करोड़ से बनेगा महेंद्रगढ़-अटेली सड़क मार्ग, तीन राष्ट्रीय राजमार्गों से होगा जुड़ाव

पिछले दस सालों से महेंद्रगढ़-अटेली सड़क मार्ग के गड्ढों में हिचकौले खा रहे लोगों को अब जल्द राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से 20 किलोमीटर लंबे महेंद्रगढ़-अटेली मार्ग के निर्माण कार्य का शनिवार को शुभारंभ किया गया। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह व महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने विधिवत नारियल फोड़कर सड़क निर्माण का शुभारंभ किया। वहीं जिम्मेदारों की ओर से इसके निर्माण के लिए नौ माह की समय-सीमा निर्धारित की गई है। 152डी ग्रीन कॉरिडोर से अलावा तीन राष्ट्रीय राजमार्गों से होगा जुड़ाव इस सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद 50 गांवों की तीन लाख से अधिक की आबादी को सुगम राहें मिलेंगी। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी, दो नेशनल हाईवे व एक स्टेट हाईवे को जोड़ने वाले महेंद्रगढ़-अटेली मार्ग पर पिछले दस सालों से लोग गड्ढों में हिचकौले खा रहे थे। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह व विधायक कंवर सिंह यादव ने कैंची मोड़ से निर्माण का शुभारंभ किया। 12.26 करोड़ की लागत से बनने वाले इस मार्ग की चौड़ाई भी 18 फीट रहेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें