महेंद्रगढ़ में जमीन विवाद व रुपये के लेनदेन में गांव दौंगड़ा अहीर निवासी पुत्र ने अपने ही पिता पर तेजधार हथियार से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। मृतक के दूसरे पुत्र की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।