फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: कोरियावास मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स के 68 पदों के लिए चल रहे साक्षात्कार: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

शाहिल शर्मा Updated Wed, 21 Jan 2026 05:23 PM IST

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के स्वास्थ्य बजट का एक-एक पैसा जनता की भलाई और अत्याधुनिक सुविधाओं पर खर्च किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरियावास मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स के 68 पदों के लिए साक्षात्कार चल रहे हैं। 21 और 22 जनवरी दो दिन के लिए इंटरव्यू चलेंगे। बिजली की समस्या से निजात के लिए फाइल एनओसी के लिए फॉरेस्ट डिपार्टमेंट दिल्ली भेज रखी है। फाइनल अप्रूवल आते ही बिजली की समस्या से निजात मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और मूलभूत सुविधाओं को हर घर तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता है। चुनाव के दौरान किए गए सभी वादों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। हरियाणा अब हेल्थ हब बनने की राह पर तेजी से अग्रसर है। स्वास्थ्य मंत्री बुधवार को अटेली हलके के गांवों में धन्यवाद कार्यक्रम के तहत विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास के मौके पर जनसभाओं में संबोधित कर रही थी। इस दौरान उन्होंने लगभग 3 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने गांव सराय, सुरानी और गुजरवास को आठ-आठ लाख रुपये तथा छापड़ा सलीमपुर और खोड़ के विकास के लिए दस-दस लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर बीजेपी के जिला अध्यक्ष डॉ यतेंद्र राव, मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशिबाला, एसएमओ डॉ. विजय, ब्लॉक समिति चेयरमैन जयप्रकाश, पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार, सराय के सरपंच नरेंद्र, सुरानी की सरपंच पूजा देवी, छापड़ा सलीमपुर की सरपंच एकता यादव, खोड़ की सरपंच नुपूर, गुजरवास की सरपंच वर्षा रानी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें