फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: 11 हट्टा बाजार से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, प्रशासन ने की कार्रवाई

नगरपालिका की ओर से गुरुवार को दोपहर बाद फिर से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। दोपहर दो बजे के बाद नपा के अधिकारी व कर्मचारी दो मशीनों के साथ पहुंचे। हट्टा बाजार पर सड़क निर्माण से पूर्व अतिक्रमण हटाने के लिए बार-बार दुकानदारों को नोटिस दिए गए। अब दुकानदार भी खुद अतिक्रमण हटाने को आगे आने लगे हैं। बुधवार को अधिकारियों के नहीं पहुंचने के कारण सड़क से अतिक्रमण हटाना तो दूर मलबा भी नहीं उठ पाया था। कार्यकारी सचिव अनिल कुमार, जेई नवदीप की देखरेख में अभियान चलाया गया। नगरपालिका की ओर से दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन मुनादी भी कराई गई थी। जिम्मेदारों का दावा है कि 11 हट्टा बाजार से मसानी चौक तक करीब डेढ़ किलोमीटर में बनने वाली सड़क के दोनों किनारों से दुकानदारों द्वारा किए गए पक्के अतिक्रमण को पूरी तरह से हटाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें