समाजसेवी रामसिंह बोहरा की स्मृति में वीरवार को गांव रघुनाथपुरा में वाटर कूलर स्थापित किया गया। इस बारे में डॉ. संदीप यादव ने बताया कि स्व. रामसिंह बोहरा की धर्मपत्नी गिरनी देवी ने गांव रघुनाथपुरा के बस स्टैंड पर राहगीरों के लिए एक वाटर कूलर स्थापित किया गया। इसका शुभारंभ उनकी पत्नी गिरनी देवी ने प्रातः अपने पड़पौत्र गनव राव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में किया। इस अवसर पर पंच भूपेंद्र यादव व प्रदीप यादव ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में राहगीरों के लिए शीतल जल की व्यवस्था करना पुण्य का कार्य है। इस प्रकार के कार्यों से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। डॉ. संदीप यादव ने कहा कि उन्हें समाजसेवा एवं परमार्थ की सीख उनके दादा रामसिंह बोहरा व पड़दादा केहर सिंह बोहरा से ही मिली है। उनके पड़दादा केहर सिंह बोहरा ने गांव में पीने के पानी के लिए कुएं का निर्माण करवाया तथा राहगीरों के ठहरने के लिए एक धर्मशाला का निर्माण करवाया था। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके पड़पौत्रों ने गांव के बस स्टैंड पर वाटर कूलर स्थापित करवाया है।