फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में अतिक्रमण हटाओ अभियान में पांच दुकानदारों का सामान जब्त

नवीन दलाल Updated Fri, 21 Nov 2025 03:00 PM IST

शहर में शुक्रवार को नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इसमें टीम की अगुवाई एसआई अनिल कुमार ने की जबकि दो दारोगा भी साथ रहे। दुकानदारों ने टीम के आने की भनक लगते ही सामान समेट लिया। बता दें कि प्रतिदिन नगर पालिका अभियान चला रही है। इसमें दुकानदारों पर कार्रवाई कर सामान हटाने का निर्देश दे रही है। शुक्रवार को चले अभियान में टीम ने बालाजी चौक और किला रोड के पास अभियान चलाया। इसमें पांच दुकानदारों के बॉक्स, मेज, फ्लैक्स आदि जब्त किए जबकि तीन दुकानदारों ने रोड पर सामान रखने के कारण उनका चालान किया गया। रेहड़ी चालकों का 200 रुपये जबकि दुकानदारों का 500 रुपये चालान काटा गया। इस दौरान एक रेहड़ी संचालक ने टीम के साथ बहस की और पक्षपात करने की बात कही। उसने कहा कि चालान अगर काटना है तो सभी का काटिए। मेरा चालान कटा है तो सभी का कटवाउंगा। इस बारे में उनकी बहस चली और बाद में टीम आगे बढ़ी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें