फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: बिजली अदालत में 9 उपभोक्ताओं ने दर्ज करवाई शिकायत, बिजली बिल को लेकर आए मामले

सिंघाना रोड स्थित बिजली निगम सर्किल कार्यालय में 17वीं बिजली अदालत का आयोजन किया गया। बिजली अदालत में उपभोक्ताओं ने अधीक्षण अभियंता जोगेंद्र हुड्डा के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई। नारनौल शहरी क्षेत्र से दो, नारनौल ग्रामीण क्षेत्र से पांच, सिहमा से एक और महेंद्रगढ़ शहरी क्षेत्र से एक उपभोक्ता सहित जिले भर से कुल 9 उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज करवाई। नारनौल शहरी क्षेत्र से दो, महेंद्रगढ़ शहरी क्षेत्र से एक और नारनौल ग्रामीण क्षेत्र से दो उपभोक्ताओं ने बिजली बिल में बढ़ोतरी की शिकायत दर्ज करवाई। अधीक्षण अभियंता ने बिजली बिल में खामियों को ठीक करने और बकाया बिल की किस्त बनाने के निर्देश दिए। वहीं नारनौल ग्रामीण क्षेत्र से एक और सिहमा क्षेत्र से एक उपभोक्ता ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए लगाए ट्रांसफार्मर को बदलने की शिकायत दर्ज करवाई। वहीं नारनौल ग्रामीण क्षेत्र से एक उपभोक्ता ने घर के पास से गुजर रहे तारों की लाइन को शिफ्ट करवाने की मांग की। अधीक्षण अभियंता ने अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर समाधान करने के निर्देश दिए और उपभोक्ताओं को समाधान के लिए समय दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें