फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: समाधान शिविर में जिला उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश; पुलिस अधीक्षक भी रहे मौजूद

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी अनुपमा अंजली पुलिस अधीक्षक दीपक ने सुनी पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें नारनौल। डीसी अनुपमा अंजली ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर सहित अन्य कार्य दिवसों में कार्यालय आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुनना और समयबद्ध समाधान करना प्रशासन का दायित्व है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें सुनी। डीसी अनुपमा अंजली ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्या का समाधान समयबद्ध तरीके से करें। नागरिकों को सही मार्गदर्शन करें , टालमटोल का रवैया नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपनी एटीआर जरूर भेजें ताकि पोर्टल पर अपलोड किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को अपने अधिकारों के लिए भटकना न पड़े। इसके लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। समाधान शिविर में बिजली, पानी,अवैध कब्जे, बिजली कनेक्शन, नालों की सफाई, घरेलू झगड़े इत्यादि से संबंधित कुल 106 समस्याएं सुनी गई और मौके पर उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनके समाधान बारे निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जन समस्याओं के निवारण के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि आम नागरिकों को समय पर न्याय और राहत मिल सके। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि नागरिक अपनी जायज़ समस्याएं निसंकोच प्रशासन के संज्ञान में लाएं, ताकि उनका शीघ्र समाधान किया जा सके। इस अवसर पर नगराधीश डॉ. मंगल सेन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें