फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाने और सिलेंडर सस्ता करने की कांग्रेस ने की मांग

महिला कांग्रेस नेताओं ने देश में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आम जनता को राहत देने की मांग की है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव और महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. राजवती यादव ने कहा कि महंगाई आज देश का सबसे बड़ा जनमुद्दा बन चुका है और कांग्रेस इसे सड़क से संसद तक मजबूती से उठाती रहेगी। शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेताओं ने कहा कि महंगाई आज आम नागरिक की सबसे बड़ी समस्या बन गई है, लेकिन केंद्र सरकार इस पर ठोस कदम उठाने में असफल रही है। डॉक्टर राजवती ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पर्ल चौधरी इस मुद्दे को लगातार उठा रही हैं। उसी कड़ी में जिले स्तर पर भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता की आवाज उठाई जा रही है। उन्होंने कहा कि देश का आम नागरिक, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और गृहिणियां महंगाई की मार से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। रसोई का बजट लगातार बिगड़ रहा है और जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ने से करोड़ों परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है। उन्होंने ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, रसोई गैस सिलेंडर के महंगे होने तथा खाद्य तेल, दाल और सब्जियों के दाम बढ़ने से आम परिवारों की कमर टूट गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की आर्थिक नीतियां महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल साबित हुई हैं। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि पेट्रोल-डीजल पर लगाए गए अत्यधिक करों में तत्काल कटौती की जाए, रसोई गैस सिलेंडर के दाम कम किए जाएं तथा खाद्य पदार्थों की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी नीति लागू की जाए। साथ ही महंगाई से प्रभावित गरीब और मध्यम वर्ग के लिए विशेष राहत पैकेज घोषित करने और गैस सिलेंडर की बुकिंग व्यवस्था को सुचारू बनाने की भी मांग की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें