फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में सिलिंडर के लिए मचा हाहाकार, घंटों लाइन के बाद भी नहीं मिल रही गैस

क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडर को लेकर इन दिनों भारी किल्लत बनी हुई है। हालात ऐसे हैं कि सुबह से शाम तक गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगी रहती हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बावजूद उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा। जिला प्रशासन की ओर से लगातार दावा किया जा रहा है कि एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी पर पर्ची तो मिल जाती है, लेकिन जब गैस गोदाम पर पहुंचते हैं तो वहां सिलिंडर खत्म होने की बात कह दी जाती है। इस स्थिति के चलते लोगों को बार-बार एजेंसियों और गोदामों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। महिलाओं और बुजुर्गों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने और पर्याप्त गैस उपलब्ध कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें