अमर उजाला फांउडेशन के तत्वावधान में नेकी की दीवार नीडी हेल्प ग्रुप नारनौल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नागरिक अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार रहे। वही अध्यक्षता डॉक्टर संगीता यादव एवं रेड क्रॉस सोसायटी से डॉक्टर एसपी सिंह ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम संयोजक मनीष गोगिया संस्थापक नेकी की दीवार नीडी हेल्प ग्रुप नारनौल ने की। नेकी की दीवार नीडी हेल्प ग्रुप नारनौल के संस्थापक की पत्नी प्रीति गोगिया ने भी पहली बार रक्तदान किया। रक्तदान के बाद प्रीति गोगिया ने कहा कि हर स्वस्थ महिला को साल में चार बार अवश्य रक्तदान करना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि रक्तदान करने से अनेकों बीमारियों से निजात पाई का सकती है। शिविर में मनीष गोगिया, सुनील यादव, अनिल यादव, पवित्रा यादव, सुरभि यादव, अनिल शर्मा, मनीष गर्ग, संदीप जैन, पवन यादव, सुनील गोयल, प्रीति गोगिया, राघव गोगिया सहित अनेक लोग उपस्थिति रही।