शहर में चमत्कारी बाला जी मंदिर से निकाली शोभायात्रा के सफल आयोजन के बाद शनिवार को प्रेसवार्ता की गई, जिसमें अनेक मंहत मौजूद रहे। जहां मौजूद महंतों ने भगवान राम को आदर्श बताया। शनिवार को जोरासी धाम में 30 जनवरी तक श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर निर्वाणी अखाड़ा के महंत मुरली दास महाराज, तीनो अनी अखाड़ा के पूर्व प्रधानमंत्री महंत माधव दास महाराज, सचिव निर्वाणी अखाड़ा महंत सत्यदेव दास महाराज, महंत संजय दास महाराज उत्तराधिकारी धर्म सम्राट महंत ज्ञानदास महाराज, श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास उपस्थित रहे।