फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले में करीब 400 नागरिकों ने कराया पंजीकरण

नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंत्योदय के संकल्प को साकार करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार की प्राथमिकता विकास की दौड़ में पीछे छूट गए परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। यह बात विधायक ओम प्रकाश यादव ने रविवार को सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेला कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। इस मेले के लिए पूर्व में 3,000 से अधिक लाभार्थियों की प्री-काउंसलिंग की गई थी। रविवार को आयोजित मेले में लगभग 400 नागरिकों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत अपना पंजीकरण करवाया। सेवा विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। सभागार परिसर के बाहर बनाए गए विशेष काउंटरों पर पहले नागरिकों का पंजीकरण किया गया, जिसके बाद सभागार के भीतर संबंधित विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी करवाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें