फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत, राजनीतिक दल करें सहयोग : उपायुक्त अनुपमा अंजली

नारनौल। एक पारदर्शी और मजबूत लोकतंत्र के लिए त्रुटिरहित मतदाता सूची का होना बेहद आवश्यक है, और इसे तैयार करने में सभी राजनीतिक दलों का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है। यह बात उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बुधवार को लघु सचिवालय में एसआईआर को लेकर बुलाई राजनीतिक दलों की बैठक में कहीं। डीसी ने बताया कि अभियान के संशोधित शेड्यूल के अनुसार 31 जुलाई को ड्राफ्ट (प्रारूप) मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 31 जुलाई से 30 अगस्त तक नागरिक एवं राजनीतिक दल अपने दावे व आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा 28 सितंबर तक किया जाएगा और सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए 3 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) पूरे अभियान में केवल 30 दावे अथवा आपत्तियां ही दर्ज करवा सकता है। साथ ही एक दिन में अधिकतम 10 फॉर्म ही जमा किए जा सकेंगे। सभी दल इन नियमों का सख्ती से पालना करें। इस अवसर पर चुनाव तहसीलदार सुरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे, जिन्होंने उपस्थित प्रतिनिधियों को अभियान की तिथियों एवं तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें