फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में ड्यूटी के दौरान परिचालक की तबीयत बिगड़ी, कर्मचारियों ने महाप्रबंधक पर लगाए आरोप

ड्यूटी के दौरान परिचालक की तबीयत बिगड़ गई। परिचालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, कर्मचारियों ने महाप्रबंधक पर मनमर्जी करने के गंभीर आरोप लगाए। जानकारी के अनुसार नांगल चौधरी से नारनौल रूट पर संचालित बस में परिचालक पृथ्वी सिंह कार्यरत थे। जैसे ही बस नारनौल बस स्टैंड पहुंची तो अचानक पृथ्वी सिंह को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। तबीयत बिगड़ती देख साथी कर्मचारियों ने उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। परिचालक पृथ्वी सिंह ने बताया कि सांस लेने में तकलीफ के चलते उनके स्टंट डाले हुए हैं। इसलिए कार्य में रियायत व ड्यूटी में बदलाव के लिए महाप्रबंधक को कई बार अवगत भी करवाया था। लेकिन महाप्रबंधक द्वारा कोई रियायत नहीं दी गई, जिस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं रोडवेज कर्मचारी देवेंद्र सिंह, रामबीर सिंह,सुरेश कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि महाप्रबंधक द्वारा पक्षपात पूर्ण तरीके से ड्यूटी लगाई जा रही है। कर्मचारियों ने बताया कि पूर्ण रूप से स्वस्थ कर्मचारियों को तो ड्यूटी में रियायत दी जा रही है। लेकिन बीमार और अस्वस्थ कर्मचारी के बार-बार निवेदन करने के बाद भी रियायत नहीं दी जाती।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें