फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्रगढ़ में लगेगा बाबा जयरामदास का 76वां मेला, शुरू हुई दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता

नवीन दलाल Updated Fri, 24 Jan 2025 03:41 PM IST

महेंद्रगढ़ क्षेत्र के प्रसिद्ध संत बाबा जयरामदास के 76वें मेले में देशभर से एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार से दो दिवसीय महिला एवं पुरुष एवं महिला नेशनल कबड्डी व वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। शनिवार को लगने वाले मेले में बाबा जयरामदास मंदिर कमेटी के 300 से अधिक स्वयं सेवक व्यवस्थाएं संभालेंगे। कबड्डी नेशनल पुरुष की विजेता टीम को 1.21 लाख रुपये का पुरस्कार होगा जबकि उप विजेता को 81 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं कबड्डी नेशनल महिला प्रतियोगिता में विजेता को 51 हजार तथा उप विजेता टीम को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं वॉलीबाल की विजेता टीम को 51 हजार तथा उप विजेता को 31 हजार रुपये का पुरस्कार होगा। इसके अलावा शनिवार को मेला अवसर पर 500 रुपये से 51 हजार रुपये के कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमेटी के प्रधान भंवर सिंह ने बताया कि बाबा जयरामदास के मेला अवसर पर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली गई हैं। स्वयंसेवकों के अलावा पुलिस बल की भी तैनाती रहेगी। सादी वर्दी में महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मचारी मेले में किसी भी प्रकार की गतिविधियों पर निगरान रखेगी। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए 300 से अधिक स्वयं सेवक तैनात रहेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें