फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: समाधान शिविर में आई 51 शिकायतें, अधिकतर का मौके पर हुआ निपटारा

नारनौल के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने आमजन की शिकायतें सुनीं। शिविर में कुल 51 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकतर का निपटान मौके पर कर दिया गया। नगराधीश ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली सभी शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए और समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर रिपोर्ट समय पर अपडेट की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार के ऑनलाइन पोर्टल और समाधान शिविरों का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधे संवाद को मजबूत करना है। शिविर में मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, बिजली-पानी, पुलिस व सड़क संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं। कार्यक्रम में नगराधीश डॉ. मंगल सेन, डीएसपी भारत भूषण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें