फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई नारनौल में आयोजित रोजगार मेले में 119 युवाओं को मिला रोजगार

संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल। जिला रोजगार कार्यालय व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय आईटीआई में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 119 युवाओं को रोजगार मिला है। जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत ने हरियाणा रोजगार विभाग के दिशा निर्देशानुसार 20 से 24 जुलाई तक मनाए जा रहे व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के तहत आयोजित इस मेले में उपस्थित युवाओं को करियर निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। जिला रोजगार अधिकारी ने युवाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित करने, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा वर्तमान दौर में उपलब्ध विभिन्न नए व्यावसायिक अवसरों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने युवाओं को समय के अनुसार अपने कौशल को अपडेट करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस रोजगार मेले में क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने शिरकत की, जिनमें पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दीवान फोर व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड, जीडी फूड्स मैन्युफैक्चरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मार्स आईटी हब और इंडियन निप्पॉन इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड प्राइवेट लिमिटेड प्रमुख रूप से शामिल रहीं। मेले में कुल 261 योग्य प्रार्थियों ने अपना पंजीकरण कराकर भाग लिया, जिसमें से कंपनियों के प्रतिनिधियों ने योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर 119 युवाओं को विभिन्न पदों के लिए प्रारंभिक रूप से चयनित किया है। आईटीआई के जीआई सुनील कुमार ने बताया कि इन छात्रों को अब 18 हजार रुपये मासिक वेतन तो मिलेगा ही, साथ ही कंपनी की ओर से ओवरटाइम का पैसा अलग से दिया जाएगा। इस प्रकार इनका सालाना पैकेज 2,16,000 रुपये होगा। इसके अलावा अन्य भत्ते भी शामिल रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें