फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में बदला मौसम, धूलभरी आंधी से लोग परेशान

कुरुक्षेत्र में अचानक मौसम बदलने से तेज धूलभरी आंधी चली, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। धूलभरी हवाओं के चलते सड़कों पर दृश्यता प्रभावित रही और दोपहिया वाहन चालकों व राहगीरों को दिक्कत हुई। हालांकि तेज गर्मी और लू से लोगों को हल्की राहत जरूर मिली। आंधी के दौरान कई जगह खेतों में पड़े फसल अवशेषों में आग लगने से खेतों के किनारे खड़े पेड़ भी जल गए। आग की चपेट में आने से हरियाली को नुकसान पहुंचा है, जबकि कई छोटे और नए पेड़ पूरी तरह जलकर राख हो गए। तेज हवाओं के कारण बाजारों और मुख्य सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी प्रभावित रही। मौसम बदलने के बाद तापमान में हल्की गिरावट महसूस की गई, लेकिन उमस बरकरार रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें