फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: पंजोखरा साहिब मामले में गिरफ्तारी व लाठीचार्ज के विरोध में 25 को पिपली में जुटेगी हरियाणा-पंजाब की संगत

कुरुक्षेत्र। अंबाला के श्री पंजोखरा साहब मामले में युवकों को छुड़वाने, 13 अगस्त को लाठी चार्ज के बाद दर्ज किए गए केस रद्द करवाने और और गुरसिमरन सिंह मंड व उसके बेटे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 25 अगस्त को पीपली अनाज मंडी में हरियाणा व पंजाब की सिख संगत जुटेगी, जिसमें सरकार के रवैये को लेकर बड़ा फैसला लिया जाएगा। गुरुद्वारा छठी पातशाही में शुक्रवार को करीब चार घंटे तक हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी, निहंग जत्थेबंदियों और अलग-अलग किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की आपातकालीन अहम बैठक में यह निर्णय लिया गया। हरियाणा कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा के नेतृत्व में हुई बैठक में पंजाब से सिख संगत को इस मामले में हरियाणा की संगत का साथ देने के लिए हरियाणा कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब श्री अमृतसर साहिब के सिंघ साहिब कुलदीप सिंह गढ़गज से भी अपील की गई कि वे भी इस मामले में आदेश दे ताकि पंजाब से भारी गिनती में सिख संगत यहां पहुंच सके। बैठक के बाद प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि अंबाला में जीटी रोड पर प्रदर्शन करने वाली सिख संगत पर 13 अगस्त की रात को बर्बतापूर्वक लाठियां बरसाई गई, जिसमें 50 से भी ज्यादा लोगों को चोटें आई। अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर आशु गैस के गोले और प्लास्टिक की गोलियां दागी गई, जिससे सिख संगत में गहरा है, जिसके चलते ही आपात बैठक बुलाई गई। इसमें उक्त तीनों मांगें प्रमुखता से रखी गई और सरकार ने इन पर गंभीरता से लेते हुए उचित कदम नहीं उठाया तो 25 अगस्त को बड़े आंदोलन की रूपरेखा बन सकती है। यहीं नहीं रोष के चलते ही 15 अगस्त को किसी कार्यक्रम में शामिल न होने का भी निर्णय लिया गया है। झींडा ने कहा कि सिख संगत सिर्फ गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब के मामले को लेकर गिरफ्तार किए गए युवकों को छुड़वाने और इस विवाद की जड़ रहे गुरु सिमरन सिंह मंड व उसके बेटे पर 307 के तहत केस दर्ज करने की मांग कर रहे थी। जब हरियाणा के सीएम नायब सैनी के ओएसडी द्वारा उन्हें फोन पर सूचना दी कि संगत की मांगों को जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। यह सूचना मिलने के बाद संगत ने प्रदर्शन को समाप्त करने का विचार विमर्श किया लेकिन इसी दौरान तकरीबन सात से आठ मिनट के दौरान ही सुरक्षा बल के जवानों ने षड्यंत्र के तहत सिख संगत पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। पुलिस प्रशासन ने एक सोची समझी साजिश के तहत इस घटनाक्रम को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं पुलिस प्रशासन द्वारा दो अलग-अलग स्थान में सिख संगत पर मामले भी दर्ज किए हैं। मुख्य तौर पर ये रहे बैठक में शामिल बैठक में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के वरिष्ठ उप प्रधान गुरमीत सिंह, कनिष्ठ उप प्रधान गुरबीर सिंह तलाकौर, महासचिव अंग्रेज सिंह रानिया, संयुक्त सचिव बलविंदर सिंह भिंडर, कार्यकारिणी समिति सदस्य करनैल सिंह निम्नाबाद, पलविन्द्र सिंह, गुरनाम सिंह लाडी डबरी, हरमनप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, गुरजीत सिंह धमोली, गुरतेज सिंह, कुलदीप सिंह मुल्तानी, रुपिंदर सिंह पंजोखरा साहब,, जोगा सिंह यमुनानगर, बलदेव सिंह कायमपुर, दीदार सिंह नलवी, कुलदीप सिंह डबवाली, गुरमेल सिंह, हरिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, किसान यूनियन से लखविंदर सिंह सिरसा,, बेबी जसबीर कौर मसाना, बीबी कपूर कौर, मोहनजीत सिंह पानीपत, काका सिंह, कर्मजीत सिंह, इकबाल सिंह, बलविंदर सिंह टोहाना, किसान नेता जगदीश सिंह औलख, सुखविंदर सिंह, प्रिंस बड़ेच, बाबा बलदेव सिंह बल्ला तरनादल मिशन बाबा जीवन सिंह, बलदेव सिंह खालसा मुख्तियार सिंह बलविंदर सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें