अपनी लंबित मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी आंदोलन की रहा पकड़ सकते हैं। यह संकेत शुक्रवार को यूनियन की हुई बैठक में दिए गए जिस दौरान मांगों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। नए बस अड्डे पर ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन की बैठक में डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल द्वारा यूनियन में शामिल हुए लोगों का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री असीम गोयल के साथ 13 सूत्रीय मांगों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें मांगों पर सहमति बन गई थी लेकिन अब तक एक भी मांग पूरी नहीं की गई है। जिसके चलते अब कर्मचारी अपनी मांगों को मनवाने को लेकर संघर्ष की राह अपना सकते हैं। ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के महासचिव बलदेव सिंह ने कहा की सरकार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। उनकी अब तक कोई भी मांग नहीं मानी गई है वहीं सरकार रोडवेज डिपो में नहीं बसें शामिल करने की बात की गई थी। जो कि अब तक पूरी नहीं हुई है वहीं उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर कई बार कुरुक्षेत्र डिपो महा प्रबंधक से बात की गई लेकिन अब तक उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। अगर समय रहते हैं उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो संघर्ष का रास्ता बनाने पर मजबूर होंगे ।